
उत्तर बस्तर कांकेर 05 मई 2025/छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुसार सुशासन तिहार के तीसरे चरण का आयोजन 05 से 31 मई के बीच किया जा रहा है। निर्धारित क्लस्टर तथा तिथि अनुसार जनपद पंचायतों में कलस्टरवार समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आगामी 06 मई को जनपद पंचायत चारामा के क्लस्टर दरगहन अंतर्गत ग्राम दरगहन, सिरसिदा, जैसाकर्रा, गोलकुम्हड़ा, बरगरी, बडेगौरी, चांवड़ी लिलेझर, खरथा और सराधुनवागांव शामिल हैं। इसी तरह जनपद पंचायत नरहरपुर के क्लस्टर दुधावा अंतर्गत मांडरादरहा, घोटियावाही, देवड़ोगर, शामतरा, सारवंड़ी, धनोरा, दुधावा, बिहावापारा, मुसुरपुट्टा, मावलीपारा, बासनवाही, मांडाभर्री, बांगाबारी और सांईमुण्डा सम्मिलित होंगे। दुर्गूकोंदल तहसील के क्लस्टर हाटकोंदल अंतर्गत तराईघोटिया, कलंगपुरी, झिटकाटोला, भीरावाही, पर्रेकोड़ो, हाटकोंदल, सिवनी दमकसा और तरहुल में समाधान शिविर लगाया जाएगा। अंतागढ़ तहसील के क्लस्टर ताड़ोकी अंतर्गत ग्राम तालाबेड़ा, भैसगांव, फुलपड़, बैहासाल्हेभाट, कोलर, कोसरोण्डा, ताड़ोकी, बोन्दानार, मंगतासाल्हेभाट, सरण्डी, एडानार, आमागांव और कलेपरस शामिल होंगे। कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को समाधान शिविरों में उपस्थित रहकर प्राप्त आवेदनों पर की गई कार्रवाई से ग्रामीणों को अवगत कराने और विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिलावासियों से अपील की है कि उक्त समाधान शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अवश्य लें।



