Featureकांकेरछत्तीसगढ़

भानुप्रतापपुर से आया लव जिहाद का मामला, पहले की जमकर पिटाई फिर “जूतों की माला” पहनाई

कांकेर / भानुप्रतापपुर/कांकेर जिले में रविवार के साप्ताहिक बाजार में लोगों ने एक युवक की पहले तो पिटाई की। फिर उसे जूतों का हार पहनाकर मारते हुए पुलिस स्टेशन तक ले जाया गया। पुलिस ने लोगों की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

 3 बार गर्भवती हुई युवती 1 साल में 

यह मामला कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, जूतों का हार पहनने वाले इस व्यक्ति का नाम असलम खान है, जो एक कैफे में काम करता था। असलम खान ने एक हिंदू युवती से शादी करने का वादा किया था और पिछले एक साल से उसके साथ लिव-इन में रह रहा था। इस दौरान युवती 3 बार गर्भवती हुई। असलम खान ने दो बार उसका गर्भपात कराया। जब युवती तीसरी बार गर्भवती हुई तो असलम खान ने उसे फिर से गर्भपात करने के लिए कहा। इस बार युवती ने गर्भपात कराने से मना कर दिया। इस पर युवक ने उससे शादी करने से मना कर दिया।

आत्महत्या करने का मन बना लिया था युवती ने

इसके बाद असलम खान युवती के अलावा दूसरी लड़कियों के साथ भी रिश्ते में रहने लगा। असलम खान की इन हरकतों से परेशान होकर युवती ने आत्महत्या करने का मन बना लिया। युवती ने परेशानी के बारे में अपनी एक दोस्त से बात की। इसके बाद यह बात चंद्र मौली मिश्रा तक पहुंची। उन्होंने तत्काल पीड़िता से बात की, जिसके बाद असलम खान की सारी सच्चाई लोगों के सामने आ गई और लोगों ने असलम खान की पहले जमकर पिटाई की और फिर जूतों की माला पहनाकर थाने ले गए।

पुलिस मामले की जांच कर रही

भानुप्रतापपुर पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर असलम खान के खिलाफ मामला दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी। ASP संदीप पटेल ने बताया कि युवक मुस्लिम और युवती हिंदू होने से मामला गरमा गया और घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के लोग पहुंचकर हंगामा कर दिया।(सूत्र)

Related Articles

Back to top button