Featureकांकेरचारामाछत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री ने डड़सेना कलार समाज के सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

चारामा में सामाजिक भवन के लिए 25 लाख और कोकपुर में टीन शेड निर्माण हेतु 15 लाख रुपए देने की घोषणा की

कहा- युवा अपनी ऊर्जा को सृजनात्मक कार्यों में लगाएं

उत्तर बस्तर कांकेर, 03 मई 2025/ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज जिला प्रवास के दौरान जनपद पंचायत कांकेर के ग्राम कोकपुर में 6.50 लाख रुपए की लागत से निर्मित डड़सेना कलार समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इसके अलावा नगर पंचायत चारामा में सामुदायिक भवन हेतु 25 लाख रुपए और ग्राम कोकपुर में टीन शेड निर्माण के लिए 15 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा भी की।
इस दौरान उन्होंने समाजजनों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सभी वर्ग विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। डड़सेना कलार समाज में कर्मठ और मेहनती और प्रतिभावान लोगों का समाज है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी काफी ऊर्जावान और हुनरमंद है। कैबिनेट मंत्री श्री साव ने युवाओं को आगे बढ़ने और अपना भविष्य गढ़ने के लिए सोशल मीडिया का सीमित उपयोग करने की समझाइश दी। उन्होंने कहा कि युवा सोशल मीडिया के बजाय सृजनात्मक कार्यों में अपनी ऊर्जा को दिशा दें तो बेहतर होगा। इस अवसर पर उन्होंने कोकपुर भवन में टीन शेड निर्माण व अन्य कार्यों के लिए 15 लाख रुपए और नगर पंचायत चारामा में सामाजिक भवन निर्माण हेतु 25 लाख रूपये देने की घोषणा की। इस दौरान एसडीम का कांकेर श्री अरुण वर्मा, एडिशनल एसपी श्री दिनेश सिन्हा सहित काफी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button