
चारामा – शिक्षक भर्ती 2023 के बीएड सहायक शिक्षको का विज्ञान प्रयोगशाला में समायोजन निर्णय बहुत ही प्रशंसनीय है। नगर पंचायत चारामा के युवा पार्षद उत्तम साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा सहानुभूति पूर्ण निर्णय से हजारों परिवारों में प्रसन्नता का माहौल है उनके शासकीय सेवा का सम्मान राज्य की भाजपा सरकार द्वारा किया गया, बर्खास्त बीएड सहायक शिक्षक के जीवन में पुनः सम्मान पूर्वक जीवन शैली प्रदान किया है। एक तरफ डीएड डिप्लोमा धारी को सहायक शिक्षक पद पर पदस्थ किया गया वही दूसरी तरफ बर्खास्त बीएड सहायक शिक्षकों को समायोजन के तहत सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला में समायोजन किया गया।जबसे बीएड सहायक शिक्षक पद से बर्खास्त हुए थे तब से शारीरिक,मानसिक और आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ा कई तरह के संघर्ष अलग अलग रणनीति के तहत किया गया जिसमें जल सत्याग्रह से लेकर मुंडन, रक्तदान सड़क से लेकर विधायक , मंत्री बंगला तक का चक्कर कांटे है।मगर समायोजन समिति के निर्णय और राज्य सरकार के सहानुभूति से बर्खास्त सहायक शिक्षको को विज्ञान प्रयोगशाला में समायोजन किया गया इस निर्णय से संबंधित शिक्षकों एवं परिवार को बहुत खुशी हुई। लगातार उनके धरना प्रदर्शन,आवेदन निवेदन के हम साक्षी रहे, अंत में समायोजन के निर्णय से सबको खुशी हुई जिसके लिए हम राज्य की भाजपा सरकार समायोजन समिति को धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। और प्रदेश की भाजपा सरकार से हम सबको ऐसे ही कई अपेक्षाएं है जो धीरे धीरे सबके विकास में लाभदायक होगी।



