Featureछत्तीसगढ़

भाजपा सरकार के संरक्षण में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के नाम से जनता को लूटा जा रहा

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट परिवहन विभाग के अलावा बाहर भी लगाने की छूट दिया जाये

 

रायपुर/29 अप्रैल 2025। पुराने वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के नाम से मची लूट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के नाम से आम जनता को लूटा जा रहा है परिवहन विभाग से ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की अनिवार्यता के चलते आम जनता परेशान हो रही है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है की परिवहन विभाग में पंजीयन के बाद आम जनता को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट परिवहन विभाग के चिन्हित संस्थाओं के अलावा बाहर से भी लगवाने की छूट दी जाए इससे आम जनता को सस्ते दरों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट मिल जाएगा अन्य राज्यों में जिस दर पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाया जा रहा है, उसी दर पर छत्तीसगढ़ में भी हाई सिक्योरिटी नंबर लगाना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद रोज नए आदेश देकर जनता को परेशान किया जाता है। परिवहन विभाग में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की अनिवार्यता और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट जो 50 रु से 60 रु में बनता है उसके लिए 10 गुना की वसूली भाजपा की चंदा एवं मुनाफाखोरी का प्रमाण है। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को परिवहन विभाग में अनिवार्य करने के बाद जिन एजेंसियों को कम दिया गया है उन एजेंसियों से भाजपा मोटी रकम वसूल रही है और आम जनता का जेब सरकारी सील लगाकर लूटा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button