Featureछत्तीसगढ़

भू विस्थापित रोजगार एकता संघ के बैनर तले भू-विस्थापितों ने कुसमुंडा खदान में हड़ताल शुरू किया

कोरबा। छत्तीसगढ़ किसान सभा और भू विस्थापित रोजगार एकता संघ के बैनर तले भू-विस्थापितों ने कुसमुंडा खदान में हड़ताल शुरू किया है. भू-विस्थापितों में एसईसीएल के कुसमुंडा, गेवरा, दीपका और कोरबा क्षेत्र के प्रभावित गांव के किसान शामिल हैं. हड़ताल की वजह से सुबह 6 बजे से खदान में कोयला परिवहन बंद है. भू-विस्थापितों की मांगें हैं कि लंबित रोजगार प्रकरणों का तत्काल निराकरण किया जाए, खम्हरिया की जमीन किसानों को वापस की जाए, आउटसोर्सिंग कार्यों में प्रभावित भू-विस्थापितों को रोजगार प्रदान किया जाए, नए पुराने नाम पर मुआवजा कटौती बंद किया जाए, विस्थापित सभी परिवार को बसावट देना और बसावट गांव में मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना शामिल है. हड़ताल की सूचना पर मौके पर एसईसीएल के अधिकारी-कर्मचारी के अलावा सुरक्षाकर्मी और पुलिस बल तैनात हैं.

Related Articles

Back to top button