Featureकांकेरछत्तीसगढ़

नौ छात्रों का नवोदय में चयनित होने पर किया गया सम्मान

उत्तर बस्तर कांकेर 01 अप्रैल 2025/ विकासखण्ड कांकेर अंतर्गत नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में चयनित कुल 09 छात्र, छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन बी.आर.सी. कार्यालय कांकेर में किया गया। समारोह में मुख्य रूप मे जनपद उपाध्यक्ष कांकेर श्रीमती तारूणी ठाकुर उपस्थित थी। कार्यक्रम की अध्यक्षा खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री के.आर. सिन्हा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में चयनित छात्र, छात्राओं एवं शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नवोदय विद्यालय हेतु चयनित छात्र, छात्राओं में प्राथमिक शाला चिवरांज से दिव्यांजलि नेताम, तक्षशिला शिक्षा सदन कांकेर से लक्की नेताम, प्राथमिक शाला भीरावाही से ग्रेसी सिन्हा, जे.एस. पब्लिक स्कूल कांकेर से होमेन्द्र कुमार साहू एवं हर्शिता मंडावी, जे.पी.इंटरनेशनल स्कूल दीपेश ध्रुव, कुणाल कोर्राम, कृष्टिज्योति स्कूल से अनुशका भुसाखरे शामिल हैं। कार्यक्रम में छात्र, छात्राओं को शुभकामनाएं देने के साथ ही अन्य छात्रों को प्रेरित भी किया गया। इस दौरान बी.ई.ओ एवं बी.आर.सी ने कहा कि यह केवल 9 बच्चों की ही सफलता नहीं बल्कि कांकेर विकासखण्ड की सफलता है। उन्होंने कहा कि मार्गदर्शन एवं मेहनत से अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त् किया जा सकता है। उपस्थित छात्र, छात्राओं को आगे भी इसी प्रकार मेहनत कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर श्री रूपेश्वर सिंह ठाकुर और बी.आर.सी श्री डी.के. भास्कर सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं और पालकगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button