Featureकांकेरछत्तीसगढ़

महिला कृषक उद्यमियों का किया गया सम्मान

उत्तर बस्तर कांकेर, 10 मार्च 2025/ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र तथा कृषक कल्याण विभाग कांकेर द्वारा कृषक संगोष्ठी का आयोजन कर महिला कृषक उद्यमियों का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह मुख्य आतिथ्य जनपद पंचायत कांकेर की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा कावड़े एवं उपाध्यक्ष श्रीमती किरण ठाकुर की उपथिति में किया गया। उक्त कार्यक्रम में कांकेर तथा चारामा विकासखण्ड के लगभग 102 कृषकों ने भाग लिया। इस अवसर पर महिला स्व-सहायता समूहों ने अपने कार्यों तथा उपलब्धियां साझा की तथा परिचर्चा कर उन्हें तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

Related Articles

Back to top button