

चारामा./ अवैध रेत खनन से चारामा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में रेत परिवहन से गिरने वाले धूल से वातावरण प्रदूषण होने के संबंध में आज युवा कांग्रेस ने अनुविभागीय अधिकारी चारामा को ज्ञापन सौंपा और लगातार दुर्घटना हो रहे एवं रात और दिन 24 घंट चल रहे टिप्पर 400 से 500 हाइवा टिप्पर से धूल के गुब्बारे उड़ रहे हैं। जिससे जनता परेशान है,और ज्ञानरश्मि स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे जो कभी भी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं जहां रॉन्ग साइड चलने वाली टिप्पर से कभी भी दुर्घटना का शिकार हो हैं,।आम जनता का धूल से उड़ रहे गुब्बारो से तबीयत खराब हो रहा है, इसका जिम्मेदार कौन होगा…… शासन या प्रशासन….?

चारामा एवं आस पास के गांवों में महानदी एवं अन्य नदियों से अवैध रूप से खनन एवं परिवहन हो रहा है जिससे चारामा शहर एवं आस पास के गांव जैसे चारामा, मचादुर, कंडेल, माहुद, और भीरौद एवं अन्य गांवो में अवैध रेत से भरी गाड़ी चलने से जो करोड़ों रुपयों की लगात से बनी गांवों के सड़कों की धज्जी उड़ा रहे हैं। जिसमें आज विधानसभा महासचिव अजय अर्जुन देवांगन युवा कांग्रेस, पूर्व पार्षद सुभाष सोनकर जी कैलाश कठोलिया, साहू जी, चंदन रजक, ओमकार नेताम, ताहीर खान और अन्य युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।



