Featureछत्तीसगढ़

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा – पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई

रायपुर. धमतरी जिले के भाजपा कार्यालय नगरी में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की थी. इस मामले में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जो बात आ रही है पार्टी इस पर विचार करेगी. इसके बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि गुरुवार को भाजपा ने जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों की सूची जारी की थी. इसमें क्षेत्र क्रमांक 12 से अरुण साहू को प्रत्याशी बनाने से भाजपाइयों में नाराजगी है. भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए बीजेपी कार्यालय में तोड़फोड़ की थी. कार्यालय में रखे सामानों को बाहर निकालकर उसे आग के हवाले कर दिया था.

Related Articles

Back to top button