Featureकांकेरछत्तीसगढ़

नाम निर्देशन के चौथे दिन नगरपालिका कांकेर में पार्षद के लिए 09 और अध्यक्ष पद हेतु 02 ने खरीदे आवेदन

पार्षद पद हेतु 08 ने जमा किए नाम निर्देशन पत्र

उत्तर बस्तर कांकेर, 25 जनवरी 2025/ नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 हेतु नाम निर्देशन पत्र का आज चौथे दिवस नगरपालिका परिषद कांकेर अंतर्गत पार्षद के लिए 09 और नगरपालिका अध्यक्ष हेतु 02 सम्भावित अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र खरीदे। नगर पालिका परिषद कांकेर अंतर्गत पार्षद पद हेतु आज 08 लोगों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किए है। उल्लेखनीय है कि नगरपालिका आम निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 28 जनवरी, नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा 29 जनवरी तथा नाम वापसी की तिथि 31 जनवरी दोपहर 03 बजे तक, मतदान तिथि 11 फरवरी और मतगणना 15 फरवरी को होना तय है। नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त करने के लिए सुबह 10 से सायं 5.30 बजे तथा 03 बजे तक नाम-निर्देशन पत्र जमा कर सकते हैं। इसी तरह जिले की नगर पंचायत चारामा, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ और पखांजूर में भी नाम-निर्देशन पत्र के विक्रय एवं भरे हुए प्रपत्र को प्राप्त की प्रक्रिया जारी है।

Related Articles

Back to top button