Featureछत्तीसगढ़रायपुर राजधानी

गुरु खुशवंत साहेब को कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त होने पर कार्यक्रताओं में हर्ष का माहौल

गुरु खुशवंत साहेब जिंदाबाद के नारे से गूंज उठा आरंग भाजपा कार्यालय

आरंग/रायपुर-आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पहले ही अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया जा चुका था। कल सरकार ने उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया, जिसके उपरांत आज आरंग विधायक कार्यालय में उनके प्रथम आगमन पर भारी उत्साह देखने को मिला।

गुरु खुशवंत साहेब जी के आगमन पर आरंग के युवाओं, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। “गुरु खुशवंत साहेब ज़िंदाबाद” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

कार्यक्रम के दौरान नागरिकों और समर्थकों ने उनकी नियुक्ति को क्षेत्र के विकास और समाज के उत्थान के लिए बड़ा कदम बताया। सभी ने गुरु साहेब जी को कैबिनेट मंत्री दर्जा मिलने पर बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में क्षेत्र की प्रगति की उम्मीद जताई साथ ही मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सांय जी और भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद/आभार व्यक्त किये।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्तागण,महिला मोर्चा, युवा मोर्चा एवँ उपस्थित नगरवासियों ने गुरु खुशवंत साहेब जी के प्रति अपनी आस्था और सम्मान व्यक्त किया।

 

Related Articles

Back to top button