
वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के द्वारा SHG महिलाओं को किया जा रहा है वित्तीय साक्षर
काँकेर अंतागढ़. भारतीय रिजर्व बैंक के तहत भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से प्रयोजित गरीबी उन्मूलन एव सामाजिक अनुसंधान केंद्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ के द्वारा क्षेत्रीय.अधिकारी रोहित पाल के मार्गदर्शन में जिला काँकेर अंतागढ़ ब्लाक काउंसलर कौशल कुमार मांझी एवं जिला समन्वयक रितेश निसाद के नेतृत्व में ग्राम पंचायत भैंसासुर में एक दिवसीय वित्तीय शिविर का आयोजन किया गया ।जिसमें shg महिलाओं की ओर से अध्यक्ष अनिता पोटाई उपाध्यक्ष फुलबती सचिव महेश्वरी उपसचिव सुनीता बघेल,तनुजा, हितेश्वरि,देवकी,उर्मिला, भारती एवं समस्त shg महिला उपसिथत रहे। जिसमे सीएफएल स्टाप द्वारा उपस्थित महिलाओं को बचत करना , बचत खाता के माध्यम से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना , प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और सुकन्या समृद्धि योजना , डिजिटल लेन देन के होने वाले लाभ एवं डिजिटल फोड़ धोखेबाजी साइबर क्राइम से अवगत कराया गया साथ ही वित्तीय समावेशन के अंतर्गत धन का प्रबंधन बचत और निवेश सही और उचित स्थानो में प्राप्त करने की जानकारी के साथ एजुकेशन लोन की सुविधाओं के बारे में अवगत कराते हुए वित्तीय साक्षर के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस एक दिवसीय शिविर से shg महिलाओं को काफी जान कारी मिली साथ ही कई समस्याओं का निराकरण भी किया गया। इस दौरान कई महिलाओं की समस्याओं को भी सरलतापूर्वक सुलझया गया। बीमा के विषय मे एस एच जी समूह को सम्पूर्ण जानकारी मिली…



