Featureकांकेरछत्तीसगढ़

जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में मतदान दिवस को श्रमिक एवं कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश

उत्तर बस्तर कांकेर 08 नवम्बर 2024/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में 13 नवम्बर एवं सीमावर्ती क्षेत्र झारखण्ड एवं महाराष्ट्र में विधानसभा उप निर्वाचन 20 नवम्बर 2024 को मतदान नियत है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग से जारी आदेश के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने सीमावर्ती राज्य के जिले में मतदान दिवस को सवैतनिक अवकाश घोषित किया है।
जारी आदेशानुसार लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत औद्योगिक उपक्रमों, निजी उपक्रमों एवं अन्य व्यवसाय में कार्यरत कर्मचारी, श्रमिक के परिधि में आते हैं, उन्हें सवैतनिक अवकाश स्वीकृत किए जाने के निर्देश है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 ख की उपधारा के अनुसार अवकाश मंजूर किये जाने के कारण किसी ऐसे व्यक्ति की मजदूरी से कोई कटौती या उसमें कोई कमी नहीं की जाएगी। यदि ऐसे व्यक्ति इस आधार नियोजित किया जाता है और उसे सामान्यतः किसी ऐसे दिन के लिए मजदूरी प्राप्त नहीं होगी तो उसे मजदूरी संदत्त की जाएगी, जो उस दिन उसे अवकाश मंजूर न किये जाने की दशा में दी जाती है। यदि कोई नियोजक उपधारा (1) और उपधारा (2) के उपबंधां का उल्लंघन करेगा, तो ऐसा नियोजक पांच सौ जुर्माने का दण्डनीय होगा। राज्य शासन द्वारा कारखाना अधिनियम 1948 तथा छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना अधिनियम 1958 के अन्तर्गत आने वाले कारखानों, संस्थाओं के स्थापनाओं में कार्यरत श्रमिक एवं कर्मचारी को संबंधित विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश की सुविधा प्रदान की गई है।

*वार्षिक साधारण सभा की बैठक हेतु पहचान पत्र अनिवार्य*
उत्तर बस्तर कांकेर 08 नवम्बर 2024/ इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी राज्य शाखा के आदेशानुसार जिला शाखा कांकेर में प्रबंध समिति के गठन हेतु जिले में पंजीकृत संरक्षक, उप संरक्षक एवं आजीवन सदस्यों को नियमानुसार सार्वजनिक सूचना के द्वारा सूचित किया गया है कि कलेक्टर एवं अध्यक्ष इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के आदेशानुसार साधारण सभा की बैठक में जिला प्रबंध समिति के सदस्यों के लिए होने वाले चुनाव में पहचान पत्र की अनिवार्यता होगी। सदस्य पहचान पत्र के रूप में रेडक्रॉस सदस्यता रसीद की मूल प्रति अथवा आधार कार्ड की मूल प्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। पंजीयन प्रवेश पश्चात गठन की कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button