Featureकांकेरचारामाछत्तीसगढ़

ब्लॉक स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर हल्बा में, 54 आवेदनों का मौके पर निबटारा

उत्तर बस्तर कांकेर, 17 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार चारामा विकासखण्ड के ग्राम हल्बा में आज ब्लॉक स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जहां पर कुल 71 आवेदन प्राप्त हुए और 54 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों को संबंधित विभाग को निराकरण के लिए निर्देशित किया गया है। जनपद पंचायत के सीईओ से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के आम नागरिकों की आवश्यकताओं, शिकायतों एवं समस्याओं का समाधान के लिए जिला एवं जनपद स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम हल्बा में आयोजित शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 29, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के 14 तथा राजस्व विभाग के 08 आवेदन प्राप्त हुए।

Related Articles

Back to top button