
Featureअंतर्राष्ट्रीयखेल
रिकॉर्ड प्रदर्शन के साथ भारत ने किया बांग्लादेश का सूपड़ा साफ, दशहरा पर देशवासियों को दिया शानदार तोहफा
IND vs BAN:
भारतीय टीम ने विजयदशमी पर देशवासियों को जीत का तोहफा दिया। भारत ने आखिरी टी20I में 133 रन से जीत दर्जकर बांग्लादेश का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्ड 297 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 164 रन ही बना सका। भारत की तरफ से संजू सैमसन ने शतक जड़ा।



