Featureछत्तीसगढ़राष्ट्रीय

हरिजन सेवा संघ द्वारा आयोजित सदभावना सम्मेलन में शामिल हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर /नई दिल्ली/सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल बुधवार को नई दिल्ली मे हरिजन सेवा संघ द्वारा आयोजित सद्भावना सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुआ।

इस अवसर पर रूरल चैंबर ऑफ कॉमर्स ऑफ इंडिया द्वारा युवाओं के लिए विशेष सत्र का भी आयोजन किया गया।

सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि,
महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सद्भावना के मार्ग पर चलकर ही देश का विकास हो सकता है।
उनके आदर्शों पर चलकर हम एक
समाज का निर्माण कर सकते हैं जहां शांति और सहिष्णुता हो।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की स्वच्छता की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की। जिसने करोड़ों देशवासियों को सम्मान के साथ जीने का हक दिया। देश के युवाओं को महात्मा गांधी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए उसपर चलना चाहिए।

Related Articles

Back to top button