Featureकांकेरछत्तीसगढ़

कलेक्टर ने किया निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज और मातृत्व एवं शिशु अस्पताल का निरीक्षण

उत्तर बस्तर कांकेर 21 सितंबर 2024/ कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने आज तारस गाँव में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य को गति देने के निर्देश दिये । साथ ही ख़ाली जगहों पर पौधारोपण किए जाने निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने पूरे परिसर का निरीक्षण करते हुए उपस्थित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण के लिए निर्देशित किया।
तत्पश्चात उन्होंने शहर के अलबेलापारा स्थित मातृत्व एवं शिशु अस्पताल का निरीक्षण किया गया जिसमें अस्पताल से लगे हुए मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों के बॉयज हॉस्टल का भी निरीक्षण के दौरान वहाँ आवश्यक साफ़ सफाई एवं सुव्यवस्थित भोजन व्यवस्था के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल परिसर में खड़े हुए कंडम वाहन के ऑक्शन हेतु निर्देशित किया और वर्तमान में सीसीएचबी एवं डीईआइसी भवन के शीघ्र निर्माण प्रारंभ किए जाने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. शांडिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button