
उत्तर बस्तर कांकेर, 16 सितंबर 2024 / कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत 12 से 23 सितंबर तक आयोजित वजन त्यौहार के कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने बैठक में सभी बच्चों का शतप्रतिशत वजन कराने और जानकारी की एंट्री पूर्ण करने को कहा। उन्होंने सभी पर्यवेक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से करने के निर्देश दिए और ऑनलाइन एंट्री कार्य में तेजी लाने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि उक्त कार्यों के संपादन में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर संबंधित अधिकारियों को अवगत कराएं।
इस दौरान ऑनलाइन एंट्री में आ रही दिक्कतों और उन्हें दूर करने पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री सुमित अग्रवाल और महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रभारी अधिकारी सुश्री रानू मैथ्यूज उपस्थित थीं।




