कांकेरछत्तीसगढ़

जिला न्यायाधीश ने किया जिला जेल कांकेर का निरीक्षण

उत्तर बस्तर कांकेर, 09 सितंबर 2024/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांकेर श्री आनंद कुमार ध्रुव ने आज जिला जेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बंदियों को बैरक, शौचालय, स्नानघर, पाकशाला का भ्रमण किया गया जिसमें साफ-सफाई बेहतर पाई गई। निरीक्षण के दौरान कैदियों को मिलने वाली आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली गई, जिसमें कैदियों ने बताया कि उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएँ मिल रही हैं। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांकेर श्री भास्कर मिश्र और जेल अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button