छत्तीसगढ़भोपालराजनीति

राजनीतिक दलों का भविष्य तीन दिसंबर को  परिणाम आएंगे Mp इस बार चुनाव मैदान में उतरे 46 नए 

Future of political parties, results will come on December 3. This time 46 new MPs will contest elections.

राजनीतिक दलों का भविष्य तीन दिसंबर को  परिणाम आएंगे Mp इस बार चुनाव मैदान में उतरे 46 नए

 

Indrabhushan News,,,भोपाल तीन दिसंबर को जब परिणाम आएंगे तब पता लगेगा कि जनता ने इन पर कितना भरोसा जताया। वर्ष 2018 के चुनाव परिणाम के आंकड़े देखें तो छोटे-छोटे दलों के प्रत्याशी भले ही न जीते हों पर सात हजार तक वोट लेकर परिणाम को अवश्य प्रभावित किया।

विधानसभा चुनाव में अंचलवार मतदाताओं को लुभाने के लिए कई राजनीतिक दल बने और उन्होंने प्रत्याशी भी उतारे। विंध्य क्षेत्र की सीटों पर केंद्रित विंध्य जनता पार्टी का गठन विधायक नारायण त्रिपाठी ने किया। उन्होंने 20 प्रत्याशी मैदान में उतारे। नर्मदा क्षेत्र की विधानसभा सीटों में नर्मदाखंड नवनिर्माण सेना और मालवांचल की कुछ सीटों पर मालवा कांग्रेस ने उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाया।

चुनाव में भी ऐसे दल कहीं कांग्रेस तो कहीं भाजपा और बसपा को नुकसान पहुंचाने की स्थिति में नजर आ रहे हैं। इस बार 106 दल चुनाव लड़े, जिसमें 46 नए हैं। वर्ष 2018 के चुनाव में निर्दलीयों के अलावा 119 राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशी उतारे थे। बुंदेलखंड की विधानसभा सीटों में पहली बार बुंदेलखंड क्रांति दल ने उम्मीदवार उतारे थे। पिछले चुनाव में इसी तरह से बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा ने प्रत्याशी खड़े किए थे।

, मध्य प्रदेश में अलग-अलग अंचल हैं। इन अंचलों की सियासत राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय विषयों के अलावा स्थानीय मुद्दों से भी प्रभावित  है। कुछ समस्याएं भी अंचलवार अलग-अलग हैं। ऐसे में यहां के मतदाताओं को लुभाने के लिए अंचल विशेष के हितों वाले दल इस बार सामने आए।

Related Articles

Back to top button