Featureछत्तीसगढ़

रायगढ़ में ऑपरेशन अंकुश के तहत बड़ा खुलासा: 8 जुआरी गिरफ्तार, 24,200 रुपये और ताश की पत्तियां जब्त

रायगढ़। ऑपरेशन अंकुश के तहत थाना साइबर और थाना जूटमिल की संयुक्त टीम ने जूटमिल क्षेत्र में चल रहे जुआ फड़ का भंडाफोड़ करते हुए 8 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 24,200 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश जब्त किया।

थाना साइबर और थाना जूटमिल की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि मौदहापारा इलाके में स्ट्रीट लाइट के नीचे कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी। पुलिस टीम को देखते ही कुछ जुआरी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि 8 आरोपियों को मौके से पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में अलेख कुमार पटेल, भरत माखीजा, मोहम्मद फिरोज उर्फ छोटू, हमीद अली, कर्नल सिंह, जय कुमार सिंह, मोहम्मद अजीज और मोहम्मद गुलफाम शामिल हैं। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद फिरोज उर्फ छोटू और जय कुमार सिंह थाना जूटमिल क्षेत्र के सूचीबद्ध गुंडा बदमाश हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से चार आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button