
रायपुर: स्थानीय होली हार्ट्स स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्सव का माहौल बन गया।
विद्यालय के होनहार छात्र मिथिल साहू ने 98.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया और ‘स्कूल टॉपर’ बने। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

अन्य विद्यार्थियों ने भी उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। इनमें राघव युग वर्मा (94.6%), आकांक्षा सावरबांधे (94.2%), बोधिता (93.2%), अविका सिंघानिया (91.8%), साक्षी श्रीवास्तव (91.6%), जे. दिव्यांशु (91%), न्याशा साहू (90.2%), मिर्रा पात्रा (89.8%) तथा नवीन बंसल (89.4%) शामिल हैं, जिन्होंने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।
सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन, अभिभावकों के सहयोग और अपनी कड़ी मेहनत को दिया। विद्यालय प्रबंधन ने भी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अनुशासित अध्ययन और निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है।
इस अवसर पर अभिभावकों ने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण और शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट किया। संस्था ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।



