Featureकांकेरछत्तीसगढ़

आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण हेतु 5 मई से लगाए जाएंगे समाधान शिविर

कलेक्टर ने जारी किया संशोधित आदेश जारी

उत्तर बस्तर कांकेर 02 मई 2025/ छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार आम जनता की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु जिले में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा सुशासन तिहार शिविर आयोजन हेतु संशोधित आदेश जारी किया गया है। निर्धारित कलस्टर तथा तिथि अनुसार जनपद पंचायतों में कलस्टरवार समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आगामी 05 मई को जनपद पंचायत अंतागढ़ के लामकन्हार में, भानुप्रतापपुर के केंवटी, कांकेर के बेवरती और जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा के कलस्टर गोण्डाहुर में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 06 मई को चारामा के दरगहन, नरहरपुर के दुधावा, दुर्गूकोंदल के हाटकोन्दल, अंतागढ़ के ताड़ोकी में तथा 07 मई को कोयलीबेड़ा के बड़गांव, भानुप्रतापपुर के संबलपुर और जनपद पंचायत अंतागढ़ के कलस्टर बेलोण्डी में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह 08 मई को जनपद पंचायत चारामा के चारभाठा, दुर्गूकोंदल के बरहेली, कांकेर के डुमाली में एवं 09 मई को कांकेर के कोदागांव, कोयलीबेड़ा के पानीडोबीर, नरहरपुर के सरोना तथा अंतागढ़ के बण्डापाल में शिविर का आयोजन किया जाएगा। 13 मई को भानुप्रतापपुर के भानबेड़ा, कोयलीबेड़ा के बांदे, नरहरपुर के सुरही, कांकेर के पीढ़ापाल और अंतागढ़ के मण्डागांव तथा 14 मई को चारामा के अरौद एवं दुर्गूकोंदल के कोड़ेकुर्से में, 15 मई को कोयलीबेड़ा के छोटेबेठिया, नरहरपुर के उमरादाह, भानुप्रतापपुर के बैजनपुरी तथा कांकेर के बागोडार में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इसी प्रकार सुशासन तिहार अंतर्गत 16 मई को जनपद पंचायत चारामा के कलस्टर हाराडुला और दुर्गूकोंदल के कोदापाखा में, 19 मई को कोयलीबेड़ा के छोटेकापसी, नरहरपुर के धनेसरा, कांकेर के कुलगांव में समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। 20 मई को चारामा के लखनपुरी में, 21 मई को भानुप्रतापपुर के हाटकर्रा तथा कोयलीबेड़ा में, 22 मई को चारामा के पुरी और 23 मई को कोयलीबेड़ा के ऐसेबेड़ा में समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने उक्त समाधान शिविर में सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया है।

Related Articles

Back to top button