Featureछत्तीसगढ़

निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर, जिले में संचालित निर्माण कार्यों को यथाशीघ्र पूरा करने के लिए कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। सोमवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक में निर्माण कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर असंतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने सभी कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए निर्देशित किया। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए। पिछले वर्ष प्राप्त लक्ष्य को आधार मानकर कार्ययोजना बनाने कहा गया। पुल-पुलिया, आंगनबाड़ी भवन, पीडीएस भवन, मोबाईल टॉवर की स्थापना इत्यादि की प्रगति की समीक्षा भी उनके द्वारा की गई। जिला अस्पताल में नवनिर्मित भवन व ट्रामा सेंटर के लिए ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश भी विभागीय अधिकारी को दिए गए।
समय-सीमा की बैठक में पीएम पोर्टल, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की समीक्षा भी की गई तथा सभी प्रकरणों को निराकृत करने के निर्देश दिए। जिले में संचालित राजस्व शिविरों में जाति प्रमाण-पत्र बनाने के लिए भी कहा गया। नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन के प्रकरणों को समय-सीमा के भीतर निराकृत करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुर्रे एवं श्री ए.एस. पैकरा, सभी एसडीएम, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, जनपद सीईओ व नगरीय निकायांे के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button