
उत्तर बस्तर कांकेर, भारतीय सेना में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 फरवरी से शुरू होकर 01 अप्रैल तक निर्धारित था, जिसे बढ़ाकर अब 10 अप्रैल तक कर दिया गया है। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा प्रदत्त जानकारी अनुसार अग्निवीर की भर्ती के लिए भारतीय सेना की वेबसाईट https://www.joinindianarmy.nic.in पर पात्र आवेदक आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीर की भर्ती जनरल तकनीकी क्लर्क, स्टोर कीपर, ट्रेडमैन आठवीं, दसवीं पास, महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्मगुरू, नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा के पदों पर भर्ती के लिए जारी किया गया है।
अभ्यर्थी अग्निवीर के दो पदों के लिए अपनी योग्यतानुसार आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीर क्लर्क के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा (सी.ई.ई.) के समय टायपिंग टेस्ट भी देना होगा। ऑनलाईन परीक्षा (सी.ई.ई.) 01 जून से 10 जून के मध्य आयोजित होने की संभावना है। विस्तृत जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212 अथवा 0771-2965214 पर संपर्क किया जा सकता है।



