Featureछत्तीसगढ़

सीएम विष्णुदेव साय ने हनुमान जयंती पर प्रदेशवासियों को दी बधाई, कहा- हनुमान जी का जीवन हमें अटूट भक्ति और साहस की प्रेरणा देता है

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने हनुमान जन्मोंत्सव पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘मैं पवन-वेग के समान तीव्र गति वाले दूत ‘मनोजवम’ की शरण लेता हूँ, जो इंद्रियों को जीतने वाले, ज्ञानियों में अग्रणी, पवन-देव के पुत्र, वानर सेना के नायक, और श्री राम के दूत हैं।

‘अतुलनीय शक्ति और अटूट भक्ति के प्रतीक, पवन-पुत्र और संकटमोचक, भगवान श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव के इस पावन अवसर पर, मैं प्रदेश के समस्त निवासियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता हूँ।’

‘कामना है कि भगवान श्री हनुमान जी हम सभी के जीवन में साहस, शक्ति, सेवा और समर्पण की भावना जागृत करें, और हमें हर विपत्ति से सुरक्षित रखें। उनकी कृपा आपके जीवन को सुख, समृद्धि और सफलता से परिपूर्ण करे—यही मेरी प्रार्थना है।’

Related Articles

Back to top button