
रायपुर/30 मार्च 2026। देश के गृह मंत्री अमित शाह अविश्वसनीय हो चुके है। वे संवेदनशील विषयों में भी अपना बयान राजनैतिक नफे, नुकसान के अनुसार बदलते रहते है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि संसद में अमित शाह नक्सलवाद नियंत्रण के मामले में कांग्रेस की भूपेश सरकार को दोषी ठहराते है जबकि देश के गृह मंत्री के रूप में वे मध्यप्रदेश मध्यक्षेत्र की बैठक में और छत्तीसगढ़ में तीन बार मीडिया के सामने भूपेश सरकार की नक्सल नीति की तारीफ करते थे। उनका बयान है कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार नक्सल नियंत्रण में प्रभावी कदम उठा रही है। अब वही अमित शाह राजनैतिक फायदे के लिए कांग्रेस की सरकार जिम्मेदार ठहरा रहे अमित शाह गृहमंत्री है संसद में सबूत होने का दावा करते है तो सबूत पटल पर रखते क्यों नहीं?

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि देश व प्रदेश का हर नागरिक चाहता है कि शांति की स्थापना हो और नक्सलवाद की समाप्ति हो। भाजपा नेता इस मामले में लगातार श्रेय लेने की राजनीति करने गलत बयान देते है, जबकि नक्सलवाद को खाद, पानी भाजपा की रमन सरकार के दौरान ही मिला था। 2006 से 2015 तक छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद नासूर बना। झीरम घाटी, ताड़मेटला, रानीबोदली जैसे नरसंहार और बड़े नक्सली वारदात भाजपा की सरकारों में ही हुये।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार के दौरान विकास, विश्वास और सुरक्षा के मूलमंत्र को आधार बना कर किए गए कार्यों से छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर प्रभावी अंकुश लगा, जिसके चलते ही वर्तमान में सुरक्षा बलो के जवानों को बेहतर सफलता मिल रही है।
सुशील आनंद शुक्ला
अध्यक्ष कांग्रेस संचार विभाग
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी



