Featureछत्तीसगढ़

भाजपाई बताये एक्साइज कम करने के बाद डीजल, पेट्रोल के दाम कितना कम हुआ? – कांग्रेस

 

रायपुर/30 मार्च 2026। डीजल और पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी घटाएं 5 दिन हो गये लेकिन जनता को अभी तक 1 रू. का भी फायदा नहीं मिला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पेट्रोल, डीजल पर एक्साइज कम करने के लिए प्रधानमंत्री की स्तुतिगान करने वाले भाजपाई बताये कि केंद्र के इस निर्णय से जनता को कितने रू. की राहत मिली है? भाजपाई बताये एक्साइज कम करने के बाद डीजल, पेट्रोल के दाम कितना कम हुआ? मोदी सरकार ने यह छूट जनता को राहत देने के लिए किया ही नहीं था। आज देश में रसोई गैस से लेकर पेट्रोल, डीजल की परेशानी के पीछे केंद्र सरकार की अदूरदर्शी नीति है। भाजपाई जनता में एक्साइज छूट के नाम पर केवल भ्रम फैला रहे है। हकीकत में भाव कम नहीं हुआ है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार ने पांच राज्यों के चुनाव को देखते हुए डीजल, पेट्रोल पर से स्पेशल एडिशनल एक्साइज को कम किया है, इसका लाभ केवल तेल कंपनियों को होगा। जैसे ही बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु, पांडिचेरी में चुनाव खत्म हो जाएगा, भाजपा सरकार तुरंत पेट्रोल, डीजल के दामों को 5 से 10 रू. बढ़ा देगी, यह चुनावी डर से तेल कंपनियों को यह राहत दी गई है। यह पहली बार नहीं हो रहा, मोदी सरकार इसके पहले भी विभिन्न राज्यों के मतदान के बाद डीजल, पेट्रोल एवं अन्य वस्तुओं के मूल्य और टैक्स बढ़ा चुकी है। यह जनता को लूटने वाली सरकार है। यह अपने चुनावी नफे, नुकसान के हिसाब से निर्णय लेती है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि डीजल को स्पेशल एडिशनल एक्साइज मुक्त तथा पेट्रोल पर एक्साइज में 10 रू. की कटौती कर मोदी सरकार ने जनता पर अहसान नहीं किया है। यह राहत तेल कंपनियों के मुनाफे में एडजस्ट होगा। मोदी सरकार 2020 से लेकर अभी तक डीजल, पेट्रोल पर बेतहाशा एक्साईज ड्यूटी लगा कर 12 साल में 44 लाख करोड़ रू. की कमाई आम जनता से किया है। कोरोना काल में डीजल पर 30 और पेट्रोल पर 35 रू. की एक्साइज ड्यूटी मोदी सरकार ने मूल्यों के युक्तिकरण के नाम पर लगाया था, जिसे बाद में मात्र 5 रू. कम किया था।

Related Articles

Back to top button