Featureछत्तीसगढ़

विधायक अनुज शर्मा ने क्षेत्रवासियों के साथ सुनी प्रधानमंत्री की 132वीं ‘मन की बात’; प्रधानमंत्री के विचारों से हुए प्रेरित

 

रायपुर / धरसीवां विधायक अनुज शर्मा ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत ख़रोरा में नागरिकों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड को सुना।जहाँ बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में कोरिया जिले के किसानों के नवाचार की सराहना करते हुए बताया कि कैसे किसानों द्वारा बनाए गए रिचार्ज तालाब और सोखता गड्ढों ने जल संरक्षण की नई मिसाल कायम की है। क्षेत्र के 1200 से अधिक किसानों द्वारा अपनाए गए इस मॉडल से न सिर्फ बारिश का पानी खेतों में रुका, बल्कि भूजल स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ।उन्होंने कहा कि
मार्च का ये महीना, वैश्विक स्तर पर बहुत ही हलचल भरा रहा है | हम सबको याद है कि पूरा विश्व भूतकाल में कोविड के कारण एक लंबे समय तक अनेक समस्याओं से गुज़रा था | हम सभी की अपेक्षा थी कि कोरोना के संकट से निकलने के बाद दुनिया नए सिरे से प्रगति की राह पर आगे बढ़ेगी | लेकिन, दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार युद्ध और संघर्ष की परिस्थितियाँ बनती चली गईं | वर्तमान में हमारे पड़ोस में एक माह से भीषण युद्ध चल रहा है | हमारे लाखों परिवारों के सगे-संबंधी इन देशों में रहते हैं, खासतौर पर खाड़ी देशों में काम करते हैं | मैं Gulf Countries का बहुत आभारी हूँ, वे ऐसे एक करोड़ से ज़्यादा भारतीयों को वहाँ पर हर प्रकार की मदद दे रहे हैं | जिस क्षेत्र में अभी युद्ध चल रहा है, वह क्षेत्र हमारी ऊर्जा आवश्यकताओं का बड़ा केंद्र है | इसकी वजह से दुनिया भर में पेट्रोल और डीजल को लेकर संकट की स्थिति बनती जा रही है | हमारे वैश्विक संबंध, अलग-अलग देशों से मिल रहा सहयोग और पिछले एक दशक में देश का जो सामर्थ्य बना है, इनकी वजह से भारत इन परिस्थितियों का डटकर मुक़ाबला कर रहा है।
इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा नें कहा कि मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं है, यह देशवासियों के मन की आवाज है, जो हमें राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करता है। प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों से वैश्विक परिस्थिति में देशवासियों को एकजुट रहने का संदेश दिया। उन्होंने जल संचय, स्वास्थ्य, मछली पालन को बढ़ावा देने और युवाओं के नवाचार को प्रोत्साहित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेरक विचार साझा किए।प्रधानमंत्री जी ने छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में जल संचय को लेकर किए जनभागीदारी प्रयास की सराहना की।छत्तीसगढ़ आज जल संचयन और किसान कल्याण के मॉडल के रूप में उभर रहा है। संवरता हुआ ग्रामीण बुनियादी ढांचा और खुशहाल किसान इस बात का प्रमाण हैं कि राज्य सही मायने में समृद्धि की ओर अग्रसर है।मन की बात’ का यह एपिसोड आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण और कृषि समृद्धि की दिशा में देश के बढ़ते कदमों का सशक्त उदाहरण है।

Related Articles

Back to top button