कांकेरछत्तीसगढ़

योग एवं खेल प्रशिक्षक भर्ती हेतु पात्र-अपात्र की सूची जारी

उत्तर बस्तर कांकेर, 06 मार्च 2024/ जिले में संचालित 09 पीएमश्री विद्यालयों में अंशकालीन योग शिक्षक एवं खेल प्रशिक्षक को 03 माह के लिए 10 हजार रूपए मानदेय से नियुक्ति किया जाना है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि उक्त भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से फार्म मंगाए गए थे, जिसका समिति द्वारा जांच उपरांत पात्र-अपात्र की सूची जारी की गई है। दावा-आपत्ति 12 मार्च तक निर्धारित प्रपत्र में जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा जिला पंचायत के कक्ष क्रमांक-26 में जमा कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए जिले की वेबसाईट kanker.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।

क्रमांक/296/सोरी

Related Articles

Back to top button