छत्तीसगढ़

रायपुर में मौसम का बदला मिजाज: गरज चमक के साथ बादल छाए

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की एंट्री से मौसम बदला हुआ है। भिलाई में सुबह से पानी बरस रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में आज भी यलो अलर्ट जारी है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में बादल छाए रहने के साथ गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बिजली गिर सकती है।

रविवार को भी दिनभर बादल छाए रहे, सुबह बौछारें पड़ी जिससे दिन का तापमान कम रहा। प्री मानसून एक्टिविटी के कारण पिछले कुछ दिन से बारिश हो रही है, जिसके कारण कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री तक लुढ़का है। मैनपाट में मौसम खुशनुमा हो गया है। सुबह से बादल छाए हैं, ठंडी हवाएं चल रही हैं।

बता दें कि देश में शनिवार को मानसून ने दस्तक दे दी है। छत्तीसगढ़ में मानसून के 5 जून से पहले पहुंचने की संभावना है। रविवार को मानसून कर्नाटक के कुछ और हिस्सों में सक्रिय हो गया है। दूसरी तरफ, दक्षिण छत्तीसगढ़ में मौजूद एक टर्फ और साइक्लोन सर्कुलेशन के कारण प्रदेशभर में बारिश हो रही है। अगले 3-4 दिनों तक प्रदेश में ऐसी ही स्थिति रहेगी।

Related Articles

Back to top button