छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर राजधानी

पीसीसी सचिव का इस्तीफा नही हुआ स्वीकार !

लोकसभा चुनाव के दौरान राघवेन्द्र ने छोड़ी थी कांग्रेस...

*रायपुर/* लोकसभा चुनाव के दौरान गुटबाजी और कुछ नेताओं के मनमानी रवैय्या के कारण राघवेन्द्र पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव के पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उनके भाजपा प्रवेश की अटकलें लग रही थी बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने उनसे सम्पर्क भी किया था। लेकिन उन्होंने दल नही बदला बल्कि चुनाव में तटस्थ रहे, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राघवेन्द्र पाण्डेय का इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है। पार्टी के नेता चाहते हैं कि पाण्डेय कांग्रेस में रहकर पार्टी के लिए कार्य करते रहे, हाल ही में हुए बिलासपुर संभाग की लोकसभा चुनाव की समीक्षा बैठक में पीसीसी द्वारा उन्हें विशेष रूप से बुलाया गया था हालांकि निजी कारणों का हवाला देते हुए पाण्डेय ईस बैठक में शामिल नहीं हुए थे । जांजगीर लोकसभा के अंतर्गत सभी आठों विधानसभा में कांग्रेस के विधायक हैं इसके बाद भी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ शिव डहरिया को 60 हजार से अधिक वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। अकेले जांजगीर-चांपा विधानसभा से वे 27 हजार मतों से पीछे थे। राघवेन्द्र पाण्डेय जांजगीर चाम्पा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के प्रबल दावेदार थे उनके इस्तीफे की खबर जमकर वायरल हुई थी, जिससे पार्टी को नुकसान हुआ था आगे नगरीय निकाय चुनाव है ऐसे में कांग्रेस अपने सभी नेताओं को एकजुट करने के प्रयास में है।

Related Articles

Back to top button