Featureछत्तीसगढ़रायपुर राजधानी

**बंद बंद बंद छत्तीसगढ़ बंद**

छत्तीसगढ़ बंद पर आशीष तिवारी जी पार्षद का आया बयान

रायपुर/आशीष तिवारीजी ने कहा जैसा कि आप सभी को याद है विगत दिवस पूर्व छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुई जनघन्य अपराध जिसमें एक व्यक्ति की पुलिस कस्टडी में पुलिस के लाठियां एवं थर्ड डिग्री टॉर्चर से उनकी मृत्यु हो गई। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के पश्चात से प्रदेश में बढ़ती लगातार आपराधिक गतिविधियां तो थी ही, परंतु अब भारतीय जनता पार्टी की पुलिस भी गुंडों की तरह व्यवहार करने लगी है। कवर्धा में स्वर्गीय प्रशांत साहू जी की पुलिस कस्टडी में हत्या यह बताती है कि छत्तीसगढ़ में गुंडे-बदमाशों के साथ-साथ पुलिस प्रशासन भी अपनी गुंडागर्दी की चरम सीमा पार कर चुकी है। प्रदेश के गृहमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री इस क्षेत्र से आते हैं और उसी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। स्वर्गीय प्रशांत साहू जी भी उनके करीबी थे, परंतु पुलिस ने उन्हें इतना टॉर्चर किया और थर्ड डिग्री दिया कि उनकी पुलिस कस्टडी में ही मृत्यु हो गई, जो बेहद शर्मनाक और निंदनीय है।

**आकाश तिवारी**
पार्षद, वार्ड क्रमांक 35
एवं
अध्यक्ष, संस्कृति और पर्यटन विभाग
रायपुर नगर निगम

Related Articles

Back to top button