Featureछत्तीसगढ़

जंगल काटकर शासकीय भूमि पर किया गया अवैध कब्जा हटाया

पखांजूर। पखांजूर के चाणक्यपुरी इलाके में शासकीय एवं वन भूमि से अवैध कब्जा हटाने के लिए प्रशासन ने जेसीबी मशीन से कार्रवाई की। यह कार्रवाई राजस्व विभाग द्वारा की गई, जिसमें वन विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही।

जिस शासकीय भूमि पर कार्रवाई की गई, वहां लगभग 6 महीने पहले तक वन विभाग द्वारा पौधारोपण कर जंगल विकसित किया गया था। खोकण तालुकदार एवं निर्मल तालुकदार द्वारा जंगल को काटकर शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण किया गया था।

मामले की शिकायत के बाद राजस्व एवं वन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अतिक्रमण अवैध पाए जाने पर आज राजस्व विभाग ने जेसीबी मशीन से अतिक्रमण को हटाया।

कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। ग्रामीणों ने शासकीय एवं वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की प्रशासनिक कार्रवाई का समर्थन किया।

इस संबंध में तहसीलदार ने कहा कि शासकीय एवं वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button