Featureछत्तीसगढ़

सुकमा में जंगली तेंदुए के हमले में तीन ग्रामीण घायल, वन विभाग ने किया राहत कार्य

सुकमा। जिले के बास्तानार क्षेत्र में उस वक्त दहशत फैल गई, जब एक जंगली जानवर के हमले में तीन ग्रामीण घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तेंदुए ने अलग-अलग स्थानों पर तीन ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिसमें तीनों के हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
एक घायल को किलेपाल अस्पताल ले जाया गया, जबकि दूसरे को गीदम अस्पताल भेजा गया। गीदम से एक घायल की स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हमले की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और पीडि़त ग्रामीणों को तत्काल राहत राशि प्रदान की।ग्रामीणों का कहना है कि हमला उनके घरों के पास हुआ, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

Related Articles

Back to top button