
नबरंगपुर/रायघर: भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नबरंगपुर जिले के रायघर ब्लॉक मुख्यालय कदुभाटा स्थित काली मंदिर प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ समारोह आयोजित किया गया। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य भारतीय संविधान के मूल्यों को स्मरण करना, देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था व एकता को मजबूत बनाना तथा नागरिकों में देशभक्ति और कर्तव्यबोध जागृत करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायघर अस्पताल के डॉक्टर श्री तपन कुमार मंडल उपस्थित रहे। उन्होंने अपनी माता श्रीमती नमिता ढाली के साथ पहले धूप-दीप व नारियल अर्पित कर पूजा-अर्चना की तथा इसके पश्चात राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
ध्वजारोहण के बाद “जन गण मन” एवं “वंदे मातरम्” के गान से संपूर्ण मंदिर परिसर गूंज उठा, जिससे देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण बन गया।
गणतंत्र दिवस हमें यह संदेश देता है कि भारत की शक्ति उसकी विविधता में एकता है। लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को शांति, अनुशासन, भाईचारा तथा कानून का पालन करना आवश्यक है।
इस अवसर पर कालीबाड़ी मंदिर के संपादक तपन कुमार गाइन, शिक्षक भीम पाल, रंजीत साहा, अशोक शिकारी, राम डाकुया, प्रलय विश्वास, सुखेंदु मंडल, निताई पाल, निताई मंडल, चित्त विश्वास, हेमंत पात्र सहित कदुभाटा मातृ संघ की सदस्याएं उपस्थित रहीं और कार्यक्रम को सफल बनाया।
अंत में सभी उपस्थित जनसमुदाय ने मिल-जुलकर शांतिपूर्ण ढंग से गणतंत्र दिवस मनाया तथा देशप्रेम व लोकतंत्र के महत्व को पुनः स्मरण किया।



