

कांकेर/चारामा/आज नगर चारामा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चारामा में शिशु संरक्षण माह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मण्डावी जी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और देखभाल के लिए जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

विधायक श्रीमती मण्डावी ने कहा कि शिशु संरक्षण केवल परिवार की ही नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने माताओं से बच्चों के टीकाकरण, पौष्टिक आहार और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

इस अवसर पर भनेश्वर नागराज अध्यक्ष नगर पंचायत चारामा,नरेन्द्र यादव पूर्व सदस्य गौ सेवा आयोग, हिरवेंद्र साहू कार्यवाहक अध्यक्ष ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी चारामा,कमलेश रानू सेन पार्षद चारामा,महेंद्र नायक एनएसयूआई प्रदेश महासचिव,सुधांशु पांडे,सुरेंद्र साधवानी सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम नगरवासी उपस्थित रहे।



