कांकेरछत्तीसगढ़

लाइवलीहुड कॉलेज में रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण हेतु काउंसिलिंग 21 अगस्त को

कांकेर /जिले के बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार स्व-रोजगार से जोड़कर उन्हे सक्षम बनाने के लिए लाइवलीहुड कॉलेज कांकेर में 30-30 सीटों में सोलर तकनीशियन, सुरक्षा गार्ड व रिटेल सेल्स एसोसिएट कोर्स में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। प्रशिक्षण के लिये 21 अगस्त 2025 को लाईवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर कांकेर में प्रातः 10ः00 बजे से शाम 04ः00 बजे तक काउंसिलिंग का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में बताया गया कि जिले के ऐसे इच्छुक युवा जिनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है, वे शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, आधार कार्ड, 02 पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ, निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ निर्धारित समय में काउंसिलिंग में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते है।

Related Articles

Back to top button