
उत्तर बस्तर कांकेर, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों के आम/ उप निर्वाचन तथा त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 हेतु फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने/पुनरीक्षित किए जाने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अपील प्राधिकारी नियुक्त किया गया है। जारी आदेशानुसार नगर पंचायत चारामा के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चारामा को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार चारामा को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अपर कलेक्टर कांकेर को अपील प्राधिकारी नियुक्त किया गया है।
जिले में त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 हेतु फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए अपर कलेक्टर कांकेर को सम्पूर्ण जिला कांकेर (अनुभाग पखांजूर को छोड़कर) अपील प्राधिकारी तथा अपर कलेक्टर अंतागढ़ को सम्पूर्ण पखांजूर अनुभाग के लिए अपील प्राधिकारी नियुक्त किया है। इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कांकेर को सम्पूर्ण अनुभाग कांकेर के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और तहसीलदार कांकेर को सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र कांकेर हेतु सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र नरहरपुर के लिए तहसीलदार नरहरपुर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार सम्पूर्ण अनुभाग चारामा के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चारामा को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र चारामा हेतु तहसीलदार चारामा को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। सम्पूर्ण भानुप्रतापपुर अनुभाग हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भानुप्रतापपुर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र भानुप्रतापपुर के लिए तहसीलदार भानुप्रतापपुर एवं सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र दुर्गूकोंदल के लिए तहसीलदार दुर्गूकोंदल को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार सम्पूर्ण पखांजूर अनुभाग के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पखांजूर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र पखांजूर हेतु तहसीलदार पखांजूर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।




