Featureछत्तीसगढ़

जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है और विकास कार्य धरातल पर दिख रहें हैं – अनुज

विधायक अनुज के प्रयासों से अपूर्ण कार्य होंगे पूर्ण, मिली 62.61 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर/धरसीवां / विजयादशमी के अवसर पर धरसींवा विधानसभा के क्षेत्रवासियो को विधायक अनुज शर्मा ने 62.61 लाख रुपए के विकास कार्यों का दिया सौगात है जिसमें कचना में अपूर्ण मंगल भवन को पूर्ण करने हेतु लागत राशि 30 लाख रुपये,, आमासिवनी रामजानकी मंदिर के पास अपूर्ण भवन को पूर्ण करने हेतु लागत राशि 3.26 लाख रू. और आमासिवनी बाजार में शेड एवं चबुतरा निर्माण कार्य हेतु लागत राशि 29.35 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं|
इस सौगात के लिए धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं भारसाधक मंत्री नगरीय प्रशासन विभाग का आभार व्यक्त कर क्षेत्रवासियों को बधाई दी। धरसींवा विधानसभा में अधोसंरचना विकास एवं जनता की सुविधाओं के लिए धरसींवा विधायक अनुज शर्मा द्वारा लगातार सार्थक प्रयास किए जा रहें है। उनके प्रयासों से अब क्षेत्र के सभी अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे, सौंदर्यीकरण से लेकर आम जनता की सुविधाओं हेतु सड़क, नाली, पुल-पुलिया, भवन निर्माण, प्रकाश व्यवस्था हेतु हाई मास्क लाइट व स्ट्रीट लाइट जैसे विकास कार्यों के लिए धरसींवा विधानसभा में करोड़ों के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। विधायक अनुज ने कहा कि धरसींवा क्षेत्रवासियों की सुविधा एवं क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए विजयादशमी के अवसर पर 62.61 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। धरसींवा विधानसभा में भी पांच वर्षों तक कांग्रेस के शासनकाल में जो विकास कार्य ठप्प पड़े थे तथा जो कार्य अपूर्ण थे वो सभी कार्य अब पूर्ण होंगे वह अब तीव्र गति से हो रहें हैं। आम जनता की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार भी उनकी आकांक्षाओं के अनुरूप किया जा रहा है। कई विकास कार्य पूर्ण हो चुके हैं वहीं कई विकास कार्य प्रगति पर हैं, जिसमें पूर्ण पारदर्शिता और गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान रखा जा रहा है। जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है और विकास कार्य धरातल पर दिख रहें हैं जिससे जनता में भी एक नया आत्मविश्वास दिख रहा है।

Related Articles

Back to top button