क्राइम ख़बरछत्तीसगढ़

पत्नी की हत्या कर रात में फुर्र हो गया पति, पड़ोसी ने लाश देखकर गांव वालों को दी सूचना

जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम लखाली में पति ने अपनी पत्नी की चरित्र पर शंका के चलते पहले हाथ मुक्के से मारपीट की और फिर गला दबाकर हत्या कर दी है। महिला बिंदिया साहू (30 साल) का शव जमीन पर पड़ा मिला है। आरोपी पति संतोष साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना सारागांव थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात करीबन 8 बजे दोनों पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़ा हुआ। इसी दौरान गुस्से में पति ने पहले हाथ-मुक्के से मारपीट की, जिससे महिला के नाक से खून निकलने लगा। इसके बाद आरोपी पति ने पत्नी गला दबा दिया, जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button