
उत्तर बस्तर कांकेर 30 अगस्त 2025/ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तहत छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) की नई पहल ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम का शुभारंभ किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आकाशवाणी के सभी केन्द्रों से प्रसारित होगा।
पहला एपिसोड 31 अगस्त 2025, रविवार को दोपहर 12.15 बजे प्रसारित होगा। इसमें मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री सह विभागीय मंत्री द्वारा बिहान की सभी दीदियों को सीधे रेडियो के माध्यम से संबोधित किया जाएगा।
कांकेर जिले में इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत कांकेर के सभाकक्ष में किया जाएगा। इसमें विधायक कांकेर श्री आशाराम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी एवं उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर उपस्थित रहेगी। इस आयोजन में जिले के स्व-सहायता समूहों की दीदियाँ सम्मिलित होंगी। इसके साथ ही जिले के सभी 28 संकुल स्तरीय संगठनों में भी ‘दीदी के गोठ’ रेडियो प्रसारण का सामूहिक आयोजन किया जाएगा।



