Featureछत्तीसगढ़

अंत्योदय स्वरोजगार योजना के तहत ऋण हेतु आवेदन 20 जनवरी तक आमंत्रित

उत्तर बस्तर कांकेर, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति कांकेर द्वारा स्वरोजगार स्थापित करने हेतु अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों से आवेदन आगामी 20 जनवरी तक आमंत्रित किए गए हैं। कार्यपालन अधिकारी अंत्यावसायी विकास निगम ने बताया कि अंत्योदय स्वरोजगार योजना के तहत ऋण के लिए जिले के मूल निवासीयुवक-युवती जो अनुसूचित जाति वर्ग से हैं तथा उनकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच है, आवेदन मंगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय एक लाख 50 हजार से अधिक न हो। इच्छुक युवक युवती आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र तथा बैंक पास बुक आदि वांछित दस्तावेजों के साथ कार्यालय जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास निगम, कलेक्टोरेट परिसर कम्पोजिट भवन के प्रथम तल कक्ष क्रमांक 06 में 20 जनवरी 2026 तक कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं, साथ ही इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button