
उत्तर बस्तर कांकेर, 01 जुलाई 2024/ जिले के आम नागरिकों की मांग एवं शिकायतों के निराकरण के उद्देश्य से पूर्व की भांति कार्यालय कलेक्टर जिला-उत्तर बस्तर कांकेर में जनदर्शन का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनदर्शन का आयोजन 02 जुलाई से पुनः प्रत्येक मंगलवार को समय-सीमा की बैठक के उपरांत प्रारंभ किया जा रहा है। जनदर्शन में जनसामान्य से प्राप्त आवेदनों पर संबधित विभागों द्वारा कार्यवाही के पश्चात पोर्टल https://janchaupal.cg.nic.in पर अपलोड किया जाएगा।



