ChhattisgarhFeatureकांकेर

नगर पंचायत नरहरपुर के वार्डों का आरक्षण 14 अक्टूबर को

नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

कांकेर/  नगर पंचायत नरहरपुर निर्वाचन-2026 के लिए वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही 14 अक्टूबर बुधवार को दोपहर 12 बजे से जिला पंचायत कांकेर के सभाकक्ष में की जाएगी। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार द्वारा वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कांकेर श्रीमती सरस्वती बंजारे को नोडल अधिकारी तथा नगर पंचायत नरहरपुर के मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री रोशन सिंह ठाकुर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनकी सहायता के लिए सहायक ग्रेड-03 श्री गणेश राम ध्रुव को दायित्व सौंपा गया है। कलेक्टर ने नियुक्त अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे नगर पंचायत नरहरपुर के वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही निर्धारित तिथि एवं शासन के निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराना सुनिश्चित करें।
नगर पंचायत नरहरपुर के 15 वार्डों का आरक्षण
छत्तीसगढ़ नगर पालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिये वार्डों का आरक्षण) नियम 1994 के तहत विहित प्राधिकारी द्वारा नगर पंचायत नरहरपुर निर्वाचन-2026 के लिए वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया 14 अक्टूबर बुधवार को में दोपहर 12 बजे से जिला पंचायत कांकेर के सभाकक्ष उपस्थित नागरिकों के समक्ष आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button