
उत्तर बस्तर कांकेर, / छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेला, प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह मेला शुक्रवार 10 अक्टूबर को प्रातः 11 से अपरान्ह 03 बजे तक लाइवलीहुड कॉलेज, गोविंदपुर कांकेर में आयोजित होगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा कुल 624 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, फील्ड ऑफिसर, स्पेशल गार्ड, सिक्योरिटी ट्रेनर, रिलेशनशिप ऑफिसर, सहायक रिलेशनशिप ऑफिसर, ब्रांच मैनेजर, सेल्स एक्जीक्यूटिव, टीम मैनेजर के पद शामिल हैं। इच्छुक आवेदक अपना सम्पूर्ण बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण पत्रों एवं पहचान पत्र के साथ रोजगार मेले में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ताओं द्वारा प्राथमिक चयन एवं साक्षात्कार किया जाएगा, जिसकी सूचना आवेदकों को दूरभाष के माध्यम से दी जाएगी। जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे इस रोजगार मेले में भाग लेकर निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों का लाभ उठाएं और अपने कैरियर को दिशा दें।



