छत्तीसगढ़धार्मिकरायपुर राजधानी

माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर करणी सेना ने की खारुन गंगा महाआरती

रायपुर : 24 फरवरी 2024 | शनिवार, महादेव घाट रायपुर माघी पूर्णिमा की संध्या को दीपकों की रौशनी से जगमगा उठा जब करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष एवं माँ खारुन गंगा महाआरती जनसेवा समिति के प्रमुख वीरेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में एक बार पुनः रायपुर के महादेव घाट पर पूर्णिमा की संध्या पर बनारस घाट की तर्ज पर खारुन गंगा महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें बृहद संख्या में शहर भर के श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
खारुन गंगा मैया की यह महाआरती गत एक वर्ष से निरंतर प्रत्येक माह की पूर्णिमा की संध्या पर होती आ रही है जिसमें हजारों की संख्या में शहर भर के श्रद्धालु सम्मिलित होकर दीपदान कर पुण्य प्राप्त करते हैं।
बीते दिसंबर इस महाआरती का वार्षिकोत्सव अत्यंत गरिमामय रूप से संपन्न हुआ जिसमें 108 ब्राह्मणों द्वारा आरती कर विश्व कीर्तिमान रचा गया। इस बार भी प्रशिक्षित ब्राह्मणों द्वारा संपूर्ण विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ आरती संपन्न हुई। सभी आगंतुकों ने खारुन एवं भारत की सभी नदियों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।
निरंतर एक वर्ष से खारुन आरती देश भर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बनती जा रही है जिससे प्रेरणा लेकर देश भर में अन्य स्थानों पर भी इस प्रकार के आयोजन किये जा रहे हैं।
खारुन गंगा आरती समिति के प्रमुख वीरेंद्र सिंह तोमर के अनुसार यह आरती सनातनी हिंदुओं के लिए एकजुट होकर देश समाज एवं प्रकृति के प्रति अपनी-अपनी ज़िम्मेदारी तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Related Articles

Back to top button