छत्तीसगढ़

गर्मी से राहत की उम्मीद: छत्तीसगढ़ में 14-15 जून को बारिश के आसार, मौसम विभाग ने दी जानकारी

रायपुर: छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी और उमस की चपेट में है, जिससे आमजन ही नहीं बल्कि पशु-पक्षी और पेड़-पौधे भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। मवेशियों के लिए पानी की कमी और बारिश नहीं होने से सब्जी उत्पादन में गिरावट इसका सीधा प्रमाण है। किसानों के साथ-साथ अब जीव-जंतुओं और प्रकृति को भी बारिश का बेसब्री से इंतजार है।

हालांकि, गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। अनुमान है कि 14 और 15 जून को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज गरज, अंधड़ और बारिश हो सकती है।

 

Related Articles

Back to top button