कांकेरछत्तीसगढ़

हिदुर पहाड़ी में पुलिस-माओवादी मुठभेड़ के संबंध में जांच अधिकारी नियुक्त

एसडीएम न्यायालय में 03 अप्रैल तक देनी होगी जानकारी


उत्तर बस्तर कांकेर, 28 मार्च 2024/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने जिले के पखांजूर थानांतर्गत ग्राम हिदुर की जंगल पहाड़ी में हुई पुलिस-माओवादी मुठभेड़ की घटना की दण्डाधिकारी जांच का आदेश जारी कर अनुविभागीय दण्डाधिकारी पखांजूर श्री ए.एस. पैकरा को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। इस संबंध में पखांजूर एसडीएम श्री ए.एस. पैकरा द्वारा आम नागरिकों को सूचित किया गया है कि उक्त घटना के संबंध में जिस किसी व्यक्ति के पास लिखित या मौखिक जानकारी हो तो वे अनुविभागीय दण्डाधिकारी पखांजूर के न्यायालय में 03 अप्रैल 2024 तक सुबह 11 बजे से शाम 05 बजे तक कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button